फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. संजीव ने चौगिट्टी निवासियों की समस्याएं जानीं

Wed, 14 Dec 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
विज्ञापन
आप के सेंट्रल हलके के उम्मीदवार की ओर से चलाए जा रहे डोर टू डोर प्रचार के दौरान डॉ. संजीव शर्मा ने कई इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चौगिट्टी में मोहल्ला निवासियों से मुलाकात कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने उनसे इलाके में फैली गंदगी व मेडिकल सुविधाएं न होने के बारे में कहा।
विज्ञापन


इलाका वासियों की बातें सुनकर डॉ. संजीव शर्मा ने लोगों को आश्वासन दिया कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही इलाके में साफ सफाई का मुद्दा पहल के आधार पर हल किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने इलाका वासियों से कहा कि चौगिट्टी क्षेत्र में मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी स्कूल खोला जाएगा।

इसमें प्राइवेट स्कूल के स्तर की शिक्षा बच्चों को दी जाएगी। डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि यह काफी दुख की बात है कि इस क्षेत्र में गंदगी का आलम है। इस क्षेत्र को देख कर लगता है कि भाजपा के मौजूदा विधायक मनोरंजन कालिया व इलाका भाजपा पार्षद ने कभी इस ओर ध्यान ही नहीं दिया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि आप की सरकार बनते ही उनकी सभी परेशानियां दूर कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें