फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चन्नी पहुंचे डेरा बल्लां, संत निरंजनदास से लिया आर्शीवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने डेरा सचखंड बल्लां में माथा टेका और संत निरंजन दास जी का आशीर्वाद लिया। चन्नी ने घोषणा की कि पंजाब में गुरु रविदास जी की चेयर स्थापित की जाएगी। इसके अलावा पीटीयू में 100 करोड़ की लागत से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का म्यूजियम बनाया जाएगा। चन्नी ने संत निरंजनदास से अलग कमरे में मीटिंग की और बातचीत की। बंद कमरे में क्या बात हुई यह तो सामने नहीं आया लेकिन सूत्रों के मुताबिक संत निरंजनदास ने पंजाब सरकार के मौजूदा हालात पर चर्चा की।
विज्ञापन

चन्नी के आगमन को देखते हुए यहां बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर सीएम के साथ डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा, सांसद चौधरी संतोख सिंह, तकनीकी शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन मोहिंदर सिंह केपी, विधायक परगट सिंह, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन मनोज अरोड़ा, विधायक सुशील रिंकू भी मौजूद रहे। सीएम चन्नी ने पंक्ति में बैठकर संगत के साथ लंगर भी छक्का। इस दौरान उनके स्वागत के लिए तमाम कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें