संवाद न्यूज एजेंसी
होशियारपुर। संसद ने डॉ. राजकुमार चब्बेवाल को कोयला, खदान और इस्पात संसदीय समिति में शामिल किया है। प्रवक्ता ने बताया कि देश के खनन और इस्पात उद्योग के भविष्य को आकार देने में यह समिति महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह समिति कोयला और इस्पात से संबंधित नीतियों और उनके कार्यान्वयन की निगरानी करती है, जिससे भारत के उद्योगों और अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ होता है।
डॉ. राजकुमार ने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे और भारत के लोगों और उद्योगों के हितों की रक्षा करेंगे। वे विशेष रूप से पंजाब के औद्योगिक विकास पर ध्यान केंद्रित करेंगे, ताकि राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले और रोजगार के नए अवसर पैदा हों। डॉ. राजकुमार के इस समिति में शामिल होने से पंजाब के खनन और इस्पात क्षेत्रों को लाभ मिलने की उम्मीद है। उनके अनुभव और उनके विचारशील नेतृत्व से यह समिति नीतिगत सुधारों की दिशा में ठोस कदम उठाएगी। पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने के साथ-साथ, यह समिति देश के इस्पात और खनन उद्योगों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। समिति का यह नया गठन न केवल उद्योगों के लिए बल्कि देश के आर्थिक विकास के लिए भी एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।