फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी की भर्ती न खुलने से परेशान युवाओं ने निकाला रोष मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के कारण लंबे समय से आर्मी (जीडी) जनरल ड्यूटी भर्ती न खुलने से युवाओं की आयु सीमा खत्म हो रही है। इसके विरोध में वीरवार को नौजवानों ने रोष रैली निकाली।
विज्ञापन

पंजाब के पूरे माझा क्षेत्र से एकत्रित युवाओं ने कहा कि अगर भर्ती नहीं खुली और कोरोना के कारण बर्बाद हुए दो साल की छूट न मिली तो वह धरने लगाएंगे और मतदान का बहिष्कार करेंगे। प्रदर्शनकारी अतुल मनजीत सिंह, सुरिंदर सिंह और मनजोत सिंह के अलावा अन्यों ने बताया कि 2020 में भर्ती होनी थी, जो कोरोना के चलते टल गई। अब तक भर्ती रैली नहीं हो पाई। इस कारण कई आयु सीमा पूरी कर चुके हैं और कइयों की पूरी होने वाली है। रोष रैली के बाद सभी प्रदर्शनकारी मलिकपुर स्थित मिनी सचिवालय में जिला उपायुक्त से मिले और केंद्र सरकार के नाम मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

फोटो:-3- पठानकोट में रोष प्रदर्शन करते विभिन्न जिलों से पहुंचे नौजवान। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें