फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में सांप के डंसने से दो लोगों की मौत

Sun, 19 Jun 2016 07:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
मौत - फोटो : demo
विज्ञापन
सुलतानपुर लोधी में रविवार को सांप के डंसने से व्यक्ति और एक लड़के की मौत हो गई। बिहार के जिला लक्कीसराए के रहने वाले शंभू ने कहा कि वह परिवार के साथ सुलतानपुर लोधी में दौलत राम भट्ठे पर रहता है।
विज्ञापन


वह वहीं पर काम करता है। शनिवार रात को उसके भाई उदय (16) को सोते समय कमर के पास सांप ने डंस लिया था। उदय की तबीयत बिगड़ने पर वह उसको सुलतानपुर लोधी के सिविल अस्पताल लेकर गए। वहां से उसको जालंधर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान रविवार सुबह 11 बजे उदय की मौत हो गई।

वहीं सुलतानपुर लोधी के भागो राय के रहने वाले धरमिंदर मुखिया (45) को भी शनिवार रात सोते समय सांप ने डंस लिया था। उनको सुलतानपुर लोधी से रविवार सुबह जालंधर सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उनको मृत करार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें