जालंधर में पार्क की समस्या को लेकर कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल और उनके बेटे महिंदर भगत से मिलते मोहल्ला निवासी।
- फोटो : अमर उजाला
स्ताहाल पार्क से दुखी मोहल्ला निवासियों ने रविवार को क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल और उनके बेटे वरिष्ठ भाजपा नेता मोहिंदर भगत सेे मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने नेताओं को बताया कि इलाके में बने पार्क की कई सालों से हालत बिगड़ी पड़ी है। पार्क की चारदीवारी बहुत छोटी होने के साथ काफी हद तक टूट गई है। पार्क में पौधों की भी काफी कमी है। मोहल्ला निवासियों ने मांग की है कि पार्क को जल्द से ठीक करवाया जाए।
गौतम नगर वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान अश्विनी हांडा ने कहा कि इलाके के पार्क की समस्या को लेकर पहले भी भगत चुन्नी लाल और मोहिंदर भगत से मुलाकात की थी, मगर समाधान अब तक नहीं हो पाया। मोहिंदर भगत ने नगर निगम के मेयर सुनील ज्योति से फोन पर बात कर पार्क को जल्द से ठीक करवाने के लिए कहा है। मोहिंदर भगत ने आश्वासन दिया है कि पार्क की समस्या का समाधान जल्द करवाया जाएगा।