फाजिल्का की चुनावी अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने बताया कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों की धरपकड़ के लिए गठित की गई उड़नदस्ते, स्टैटिक्स सर्विलेंस टीम व पुलिस नाकों से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, जाली करेंसी, नगदी व शराब पकड़कर 14 मामले दर्ज किए हैं।
डीसी ईशा कालिया ने बताया कि टीमों ने गरीबों को बांटे जा रहे 16 रसोई सिलेंडर, 16 गैस चूल्हे, 44 एलपीजी, प्रधानमंत्री आवास योजना फार्म, प्रचार सामग्री, 22 लाख 48 हजार रुपये की धनराशि, सात कारें, 25 मोबाइल फोन, 11,900 रुपये की जाली करेंसी व दो हजार लीटर लाहन बरामद कर मामले दर्ज किए हैं।