फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: पड़ोसी के घर निमंत्रण देने गई थी महिला, चोर ने घर से 21 लाख के गहने-नकदी किए पार

Sat, 24 Feb 2024 12:11 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

संत करतार नगर की रहने वाली गुरदीप कौर ने बताया कि उनके घर पर श्री सहज पाठ था। जिसके निमंत्रण देने के लिए वह शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे अपने पड़ोसी के घर पर गई थी। करीब 40 मिनट बाद जब वह घर लौटी तो देखा कि मेन गेट खुला हुआ था। उसने कमरे में जाकर देखा कि सभी कमरों की अलमारियों के ताले टूटे हुए थे।
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के पॉश एरिया मॉडल टाउन से सटे संत करतार नगर में चोरों ने 21 लाख के गहने-नकदी चोरी कर लिए। घटना के वक्त पीड़ित महिला अपने पड़ोसी के घर पर किसी काम से गई थी। इस दौरान चोर घर में घुसा और लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गया था। फरार होते हुए चोर का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना की शिकायत थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस को दी गई है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में संत करतार नगर की रहने वाली गुरदीप कौर ने बताया कि उनके घर पर श्री सहज पाठ था। जिसके निमंत्रण देने के लिए वह शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे अपने पड़ोसी के घर पर गई थी। पीड़िता ने कहा कि जब वह घर से निकली थी, तब उन्होंने घर को ताला लगा दिया था। करीब 40 मिनट बाद जब वह घर लौटी तो देखा कि मेन गेट खुला हुआ था। उसने कमरे में जाकर देखा कि सभी कमरों की अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बाहर बिखरा हुआ था।

चोरों ने उनकी अलमारियों से 20 लाख के सोने और हीरे के गहने और 1 लाख रुपये की नकदी चुरा ली। पीड़िता ने तुरंत मामले की जानकारी अपने पति को दी। सूचना पर पहुंची थाना-6 के पुलिस पार्टी ने बगल के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उस समय युवक घर में घुसता हुआ दिखाई दिया। जब मकान में रहने वाला किरायेदार मकान छोड़कर काम पर जा रहा था। पुलिस फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया, जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पुलिस को सीसीटीवी कैमरे से उक्त चोर की तस्वीर मिल गई है। जिसके आधार पर उसकी पहचान शुरू कर दी गई। जल्द आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें