मिनी सचिवालय के सामने सोमवार सुबह एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। इसकी सूचना थाना सदर पुलिस को दे दी गई है। गांव थांदेवाला निवासी जगजीत सिंह ने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल पर मिनी सचिवालय में काम के लिए आया था।
उसने बाहर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर दी और काम के लिए दफ्तर में चला गया। करीब बीस मिनट के बाद जब वह वापस आया तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। उसने आसपास काफी तलाश ली, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। जगजीत सिंह ने इसकी सूचना थाना सदर पुलिस को दे दी है।