फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक सदस्यों को नशीली दवा पिला महिला घर से गहने लेकर फरार

Sun, 31 Jul 2016 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
चोरी - फोटो : demo
विज्ञापन
पारिवारिक सदस्यों को खाने में नशीली दवा पीला उनके बेहोश होने बाद एक महिला घर से सोने के गहने चोरी कर फरार हो गई। बेहोश पारिवारिक सदस्यों को स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


थाना प्रमुख दर्शन सिंह ने बताया कि जेठानी सिमरन रानी की शिकायत पर देवरानी सुनीता रानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित सिमरन रानी ने पुलिस को शिकायत की थी कि उसकी देवरानी सुनीता का विवाह लगभग 10 साल पहले हुआ था। उसके दो बच्चे भी हैं।

उसकी देवरानी सुनीता ने परिवार के सभी सदस्यों को शनिवार रात को खाने में कोई नशीली वस्तु खिला दी। इसके बाद सभी सदस्य बेहोश हो गए। वहीं उसका पति देर रात घर आया और वह भी गहरी नींद सौ गया। इस दौरान उसकी देवरानी अलमारी के ताले तोड़ सोने एवं चांदी के गहने और कपड़े उठाकर फरार हो गई।
विज्ञापन


जब सुबह आंख खुली तो देखा कि सभी बेहोशी की हालत में थे। इस पर परिवार के सदस्यों ने देवरानी के पति संदीप को जगाया तो देखा कि कमरे का सारा समान बिखरा हुआ था। मामले की जांच कर रहे हवलदार लखवीर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला 3-4 साल पहले मायके रह कर पंचायती फैसला होने के बाद करीब तीन माह पहले ही ससुराल आई थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने सुनीता के परिवार वालों को बुलाकर पूछताछ की गई है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें