फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक से 7 करोड़ की ठगी के आरोप में केस

Wed, 23 Mar 2016 04:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मोगा
विज्ञापन
करोड़ों की ठगी - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
थाना सदर पुलिस ने चंडीगढ़ के इलाहाबाद बैंक के सहायक रिकवरी मैनेजर की शिकायत पर करोड़ों की ठगी के आरोप में बधनी कलां के एक व्यक्ति के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इलाहाबाद बैंक सेक्टर 17 बी, चंडीगढ़ के सहायक रिकवरी मैनेजर अजीत सिंह मान ने जिला पुलिस प्रमुख को शिकायत दी थी। इसमें उसने आरोप लगाया था कि पलविंदर सिंह निवासी बधनी कलां ने लगभग 6 साल पहले इलाहाबाद बैंक से लुधियाना में फैक्टरी स्थापित करने के लिए 3.50 करोड़ का कर्ज लिया था।

इस कर्ज संबंधित आरोपी ने गांव धल्लेके में 8 कनाल 2 मरले जमीन, निहाल सिंह वाला में 5 कनाल 19 मरले जमीन और गांव बुघ्घीपुरा में 1 कनाल 5 मरले जमीन की रजिस्टरियां गारंटी के तौर पर बैंक के पास रखी थी। आरोपी ने बैंक को धोखा देने की नीयत से बैंक के पास गिरवी यह जमीन आगे किसी व्यक्ति से तबदील कर दी।
विज्ञापन


जिला पुलिस प्रमुख ने इस मामले की जांच डीएसपी इंवेस्टिगेशन को सौंपी थी। प्राथमिक जांच में आरोप साबित होने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस बारे में इलाहाबाद बैंक सेक्टर 17 बी, चंडीगढ़ के सहायक रिकवरी मैनेजर अजीत सिंह मान ने बताया कि आरोपी ने बैंक को कोई किस्त जमा नहीं करवाई। इसके बाद बैंक का कर्ज बढ़कर लगभग 7 करोड़ तक पहुंच गया। उन्हाेंने बताया कि आरोपी ने लुधियाना में कोई फैक्टरी भी स्थापित नहीं की और फैक्ट्री लाने के लिए बताई गई जगह के बारे में बैंक की तरफ से सिविल अदालत में रिकवरी सूट भी दायर किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें