फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: आइकोनिक शोरूम में तिजोरी से साढ़े 11 लाख रुपये चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Tue, 27 Jan 2026 02:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

शोरूम स्टाफ ने इस वारदात में तैनात सिक्योरिटी गार्ड और उसके एक साथी की संलिप्तता का शक जताया है। सूचना मिलते ही थाना छह की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के मॉडल टाउन स्थित आइकोनिक शोरूम में देर रात बड़ी चोरी हुई। दो चोरों ने शोरूम को निशाना बनाते हुए तिजोरी से 11.50 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन


फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक आरोपी शोरूम के बाहर निगरानी करता रहा, जबकि दूसरा भीतर घुसकर तिजोरी से नकदी निकालकर फरार हो गया। चोरी का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह शोरूम स्टाफ ड्यूटी पर पहुंचा।

सिक्योरिटी गार्ड पर गहराया शक, पुलिस जांच में जुटी

शोरूम स्टाफ ने इस वारदात में तैनात सिक्योरिटी गार्ड और उसके एक साथी की संलिप्तता का शक जताया है। सूचना मिलते ही थाना छह की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना छह के प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस ने शोरूम स्टाफ के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें