थाना सिटी पुलिस ने एक युवती से दुराचार करने के आरोप में एक महिला समेत दो को नामजद किया है। पुलिस ने वीरवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस को दिए बयान में शहर से सटे गांव की युवती ने बताया कि उसकी जानकार महिला राज कौर ने उसे फरीदकोट से दवा लाने के लिए साथ चलने को कहा, जिस पर वह गांव के बस स्टैंड पर आ गई।
यहां पर उनके गांव का बसंत सिंह भी मिल गया और वह तीनों फरीदकोट चले गए। फरीदकोट में बसंत सिंह ने उसे अपने साथ ले जाना चाहा लेकिन उसने मना किया। बाद में राज कौर ने कहा कि वह उसके जान पहचान वाला है इसलिए कोई घबराने की बात नहीं है। इस पर वह बसंत सिंह के साथ चली गई। रास्ते में बसंत उसे चहिल रोड पर नहर की पटड़ी पर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। साथ ही उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।