फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दड़ा-सट्टा लगाते दो गिरफ्तार

Thu, 26 May 2016 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/नंगल
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस ने दड़े सट्टे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर शिकंजा कसते हुए दो विभिन्न मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह लिद्ड़ के मुताबिक हवलदार केशव कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक स्थानीय मुहल्ला राज नगर में कथित तौर पर दड़े सट्टे का अवैध कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही हवलदार केशव कुमार ने उक्त युवक की जांच की तो उसके पास से 1110 रुपये दड़े सट्टे की पर्चियों के तौर पर बरामद हुए। इसके तहत विजय कुमार पुत्र राम किशन निवासी शहीद भगत सिंह नगर नंगल नामक युवक के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में सब इंसपेक्टर मदन लाल ने कार्रवाई करते हुए स्थानीय राजीव गांधी चौक के निकट संजीव कुमार पुत्र कर्म चंद को भी गिरफ्तार कर 760 रुपये दड़े सट्टे की पर्चियां बरामद कर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें