सिटी पुलिस ने शुक्रवार को गढ़शंकर रोड पर लक्खदाता पीर वाली गली में एक
महिला से पर्स छीनने वाले दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना
प्रभारी इंस्पेक्टर राज कुमार ने बताया कि 13 नवंबर को गढ़शंकर रोड पर
लक्खदाता पीर वाली गली निवासी सुमन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह
घर लौट रहीं थीं। जब वह घर के पास पहुंचीं तो पीछे से आए बाइक सवार दो
युवकों ने उनका पर्स छीन लिया और फरार हो गया।
उन्होंने लुटेरों की
बाइक का नंबर याद कर दिया। महिला के बयान के अनुसार लूट करने वाले युवकों
की पहचान स्लोह निवासी व पुन्नू मजारा निवासी पवन कुमार के रुप में हुई है।
शनिवार को एएसआई नंद लाल की अगुवाई वाली पुलिस पार्टी ने दोनों युवकों को
गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई
है।