फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैन के परिजनों और साथी मुलाजिमों का सिविल अस्पताल में धरना

Tue, 14 Jun 2016 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
धरना - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
बिजली विभाग के लाइनमैन रामशंकर के परिवारवालों और साथी मुलाजिमों ने मंगलवार को भाजपा नेता राजन अंगुराल की गिरफ्तारी की मांग पर सिविल अस्पताल में धरना लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने सिविल अस्पताल से शव उठाने और अंतिम संस्कार करने से भी मना कर दिया था। उनका कहना था कि जब तक राजन अंगुराल को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक वह लाइनमैन का संस्कार नहीं करेंगे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एडीसी (पी) 2 अमरीक सिंह पवार ने प्रदर्शनकारियों को शांत किया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस ने राजन अंगुराल को गिरफ्तार करने के लिए 2 दिन का भरोसा दिया है। इसके बाद ही उन्होंने रामशंकर का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, एडीसी (पी) 2 अमरीक सिंह पवार का कहना है कि उन्होंने 2 दिन में राजन अंगुराल को गिरफ्तार करने का कोई आश्वासन नहीं दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है। हो सकता है कि वह आधे घंटे में पकड़ा जाए या उसे गिरफ्तार करने में 10 दिन का समय भी लग सकता है। साथी की मौत से गुस्साए बिजली कर्मचारियों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के भीतर भाजपा नेता राजन अंगुराल को गिरफ्तार नही किया गया तो वह पूरी तरह से काम का बायकाट कर देंगे।

सिविल अस्पताल में लगाए गए धरने के चलते बिजली विभाग में मंगलवार को भी कामकाज नहीं हो सका। खासकर बस्ती दानिशमंदा, बस्ती शेख, फुटबाल चौक व अन्य कई बिजली घरों में कर्मचारियों ने कामकाज ठप रखा। इन इलाकों में बिजली की शिकायत दर्ज करवाने और बिल देने आए लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें