फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर बैठे बच्चे के अपहरण की कोशिश

Tue, 14 Jun 2016 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जैतो(फरीदकोट)
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : demo
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह अपनी दुकान पर बैठे 11 वर्षीय बच्चे के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मरहूम यशपाल शर्मा का बेटा रोहित उर्फ काकू अपने मामा जगसीर के जाने के बाद अपनी दुकान शर्मा न्यूज एजेंसी पर बैठा था। इस दौरान वहां आए एक नौजवान ने रोहित से 2 जून का पुराना अखबार मांगा। जैसे ही वह अखबार तलाशने लगा तो नौजवान ने उसे रूमाल से कुछ सूंघा दिया जिससे वह बेसुध हो गया। इसके बाद नौजवान ने बच्चे के हाथ पांव बांध दिए और सिर पर थैला ढक दिया।

इस दौरान वहां कोई व्यक्ति अखबार लेने आ गया जिसके चलते नौजवान तेजी से खिसक गया। थोड़ी देर पहुंचे जगसीर ने दुकान पर पहुंच कर अपने भांजे को आजाद किया। शिकायत मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। थाना प्रभारी एसआई लक्ष्मण सिंह के अनुसार पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें