फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव नहर में फेंका

Tue, 15 Mar 2016 09:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मक्खू (फिरोजपुर)
विज्ञापन
Murder - फोटो : graphic
विज्ञापन
सोमवार देर शाम एक व्यक्ति का शव बंगाली पुल के पास नहर से बरामद हुआ है। व्यक्ति को 28 फरवरी को ट्राला समेत अगवा किया गया था। इस संबंधी पुलिस को शिकायत भी दी गई थी लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई बल्कि ट्राला आरोपियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी गुरमीत कौर व भाई जसपाल सिंह वासी सराए अमानत खां ने बताया कि बलवंत सिंह (42) पुत्र हीरा सिंह वासी जगत पुरा जिला तरनतारन ट्राला चलाता था। कुछ लोगों ने उसे 28 फरवरी को ट्राले समेत अगवा कर लिया था। पीड़ित परिवार ने मक्खू थाना में 29 फरवरी को शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि ट्राला मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को ट्राला वापस कर दिया था।

सोमवार को बलवंत सिंह की लाश बंगाली पुल के पास से गुजरने वाली नहर से बरामद हुई है। थाना मक्खू प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि ट्राला मिलने पर मालिकों के सुपुर्द कर दिया गया था। बलवंत का कुछ पता नहीं था। उसकी तलाश की जा रही थी। अब बलवंत की लाश बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें