फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की घर में खून से लथपथ लाश मिली 

Mon, 24 Oct 2016 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
हत्या - फोटो : file
विज्ञापन
नकोदर के इलाके सरां में एक बुजुर्ग की घर से लाश बरामद हुई है। मृतक की पहचान हरबंस सिंह (65) के तौर पर की गई है। शव को देखकर लग रहा है कि उसकी किसी ने तेजधार हथियार से हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने हरबंस सिंह के बेटे रंजीत सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ऑपरेशन हरभजन सिंह हुंदल, डीएसपी जसविंदर सिंह धालीवाल भी मौके पर पहुंचे। थाना सिटी प्रभारी परमजीत सिंह ने कहा कि इलाके के लोगों के मुताबिक हरबंस सिंह घर पर अकेले ही रहते थे। उनका बेटा रंजीत सिंह मल्लियां में रहता है।

रात से दोपहर तक हरबंस सिंह के घर में कोई हलचल नहीं दिखी। उनके घर के बाहर कुत्ते इकट्ठा हो रहे थे, जिससे इलाके के लोगों को शक हुआ। उन्होंने जब घर में जाकर देखा तो हरबंस सिंह की लाश खून से लथपथ पड़ी हुई थी। उनकी छाती और गर्दन पर घाव के निशान थे। लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया तो पुलिस ने आकर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी का कहना है कि इस घटना के दौरान किसी प्रकार की कोई लूट या चोरी की वारदात सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाऐगा। पुलिस का मानना है कि यह हत्या लगभग 24 घंटे पहले हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें