फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की आदत से दुखी बेटे ने की बुजुर्ग पिता की हत्या

Thu, 28 Jul 2016 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
हत्या - फोटो : demo
विज्ञापन
थाना बधनी कलां के अधीन गांव लोपो में बुधवार रात को एक बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता की तलवार से हत्या कर दी। केस की जांच कर रहे गांव लोपो स्थित चौकी इंचार्ज एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि दर्शन सिंह (70) की उसके लड़के सुखविंदर सिंह उर्फ काला ने बुधवार रात तलवार से हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मृतक की बेटी नसीब कौर के बयान पर सुखविंदर सिंह उर्फ काला खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस मुताबिक पीड़ित परिवार गरीबी से जूझ रहा था। जांच अधिकारी के मुताबिक मृतक बुजुर्ग रोजाना नशा करता था, लेकिन उसका बेटा सुखविंदर सिंह घर में गरीबी और आर्थिक तंगी से अपने पिता को नशा करने से रोकता था। इस बात को लेकर घर में झगड़ा रहता था। इस वजह से बुधवार रात को दोनों पिता-बेटे में झगड़ा हो गया। सुखविंदर सिंह उर्फ काला ने गुस्से में आकर तलवार उठा ली और हाथापाई में यह तलवार बुजुर्ग के पेट में जा लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें