बहुचर्चित मनोज कपूर अपहरण मामले में सीबीआई जांच करवाने की मांग को लेकर
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित याचिका पर 23 जुलाई वीरवार को सुनवाई
होगी।
हाईकोर्ट ने 6 मई को हुई सुनवाई पर जिला पुलिस समेत ब्यूरो ऑफ
इंवेस्टिगेशन को इस केस से संबंधित संदिग्ध लोगों के लाई डिटेक्टर टेस्ट
करवाकर रिपोर्ट पेश करने की हिदायतें दी थी। अभी तक पुलिस यह टेस्ट नहीं
करवा पाई है। हालांकि पुलिस ने संदिग्धों के टेस्ट करवाने की प्रक्रिया
शुरू कर रखी है और इसके लिए पुलिस ने स्थानीय सीजेएम कोर्ट में 8 संदिग्ध
लोगों के टेस्ट कराने को लेकर याचिका दायर की हुई है।
यह सभी भी उसी मनी
लोडर निजी कंपनी के वर्तमान व पूर्व कर्मचारी हैं, जिनके साथ मनोज कपूर काम
करता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन 8 संदिग्धों में से 6 ने कोर्ट के
पास अपना टेस्ट करवाने की सहमति दे दी है। दो संदिग्धों ने यह टेस्ट करवाने
से इंकार कर दिया है।