फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद ने सास के सिर में मारी गोली: घायल बेटी से मिलने अस्पताल आई थी, पत्नी पर भी दागी गोली; जालंधर रेफर

Tue, 01 Jul 2025 10:24 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

गांव ब्रह्मपुर की रहने वाली ज्योति के साथ उसका पति सुखचैन सिंह मारपीट करता था। पिटाई के कारण वह अस्पताल में भर्ती थी। उसकी मां उससे मिलने आई थी तभी आरोपी आया और दोनों पर फायरिंग कर दी।  
विज्ञापन
करतारपुर अस्पताल में फायरिंग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के कस्बा करतारपुर में देर शाम एक युवक ने सरेआम सिविल अस्पताल में घुसकर अपनी सास के सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जालंधर रेफर कर दिया। संयोग से पत्नी पर चलाई दो गोलियां दीवार पर जा कर लगीं। गोली चलने की घटना के बाद सिविल अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। 
विज्ञापन


डीएसपी करतारपुर विजय कंवर पाल व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमनदीप सिंह मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुका था। जानकारी के अनुसार ज्योति गांव ब्रह्मपुर की रहने वाली है। उसकी शादी कपूरथला के गांव औजला के सुखचैन सिंह से हुई है। उसका पति उससे मारपीट करता था। पिटाई के कारण ही वह सिविल अस्पताल करतारपुर में उपचाराधीन थी। 

यह भी पढ़ें: Firing in Batala: धार्मिक समारोह में पहुंचे दो युवक, नाम पूछने पर दागी गोलियां; सरपंच समेत पांच घायल
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बेटी से मिलने आई थी मां

सोमवार शाम उसकी मां कुलविंदर कौर उसके साथ मौजूद थी, तभी उसका पति सुखचैन सिंह अचानक सिविल अस्पताल पहुंचा और अपनी पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सिर में गोली लगने से ज्योति की मां कुलविंदर कौर बिस्तर से जमीन पर गिर पड़ीं। सिविल अस्पताल में दाखिल मरीज अस्पताल स्टाफ दहशत में आ गया और लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। 

सिर के आर पार हुई गोली

ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया कि गोली कुलविंदर कौर के सिर के आर-पार हो गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एंबुलेंस से जालंधर रेफर कर दिया गया है। डीएसपी विजय कवर के अनुसार आरोपी सुखचैन सिंह मौके से फरार हो गया, लेकिन जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पत्नी पर दागी दो गाेली

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक जब आरोपी ने पिस्तौल निकाली तो हड़कंप मच गया। जिस महिला को गोली लगी, उसने अपना बचाव करने की कोशिश भी की। लेकिन गोली उसके सिर के आरपार हो गई और जनरल वार्ड में खून ही खून फैल गया। डॉक्टर तुरंत मौके पर पहुंच गए। आरोपी ने अपनी पत्नी को भी गोली मारने की कोशिश की। लेकिन उसका बचाव हो गया और दो गोलियां दीवार पर लगी। इस घटना से पूरे करतारपुर में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है पिस्तौल अवैध है या वैध। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें