फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों का आरोप-मकान मालिक ने चोरी का झूठा आरोप लगाया

Thu, 05 Mar 2026 11:26 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

मकान मालिक के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज न होने से नाराज परिजनों ने बुधवार को श्री गुरु रविदास चौक पर शव रखकर धरना प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में लंबा जाम लग गया। परिजनों ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज नहीं होगा, उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
धरने पर बैठे परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के बस्ती शेख कोट मोहल्ला में एक युवक की मौत के बाद परिवार और स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मृतक की पहचान गौतम के रूप में हुई है, जिसने मंगलवार शाम अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि मकान मालिक द्वारा चोरी के झूठे आरोप लगाकर उससे 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। 

मकान मालिक के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज न होने से नाराज परिजनों ने बुधवार को श्री गुरु रविदास चौक पर शव रखकर धरना प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में लंबा जाम लग गया। परिजनों ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज नहीं होगा, उनका धरना जारी रहेगा।

काफी देर तक चले विरोध के बाद पुलिस ने थाना-5 में मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, जिसके बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया। एसीपी आतीश भाटिया ने बताया कि पुलिस ने परिवार से बातचीत कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें