फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में बड़ी कामयाबी: पंजाब पुलिस ने 20 किलो हेरोइन की खेप पकड़ी, 100 करोड़ रुपये है कीमत

Tue, 31 Aug 2021 07:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पंजाब की कपूरथला पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने 20 किलो हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पंजाब पुलिस ने इस मामले की जानकारी ट्वीट कर दी। पुलिस ने कहा कि कपूरथला में 20 किलो हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 100 करोड़ रुपये है। कश्मीर से ट्रक के जरिए हेरोइन की खेप की तस्करी की जा रही थी। 
विज्ञापन
बरामद हेरोइन की खेप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की कपूरथला पुलिस ने पहली बार 20 किलो हेरोइन बरामद की है। पंजाब पुलिस के मुताबिक इसकी कीमत 100 करोड़ रुपये है। तस्करों ने कई नाकों पर पुलिस को चकमा दिया लेकिन कपूरथला की ढिलवां नाके पर पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।। 

विज्ञापन


तस्करों की पहचान बलविंदर सिंह निवासी गांव सारंगवाल (होशियारपुर) और पीटर मसीह निवासी बस्ती दानिशमंदा (जालंधर) के रूप में हुई है। दोनों तस्कर पहले से ही आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि पुलिस टीमों ने मंगलवार को कपूरथला में हाईटेक ढिलवां नाके पर एक ट्रक और एक हुंडई आई-20 कार को रोका। 

वाहनों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 20 किलो हेरोइन की खेप बरामद हुई। डीजीपी ने कहा कि पुलिस पार्टी की ओर से उक्त दोनों वाहनों के चालकों को चेक प्वाइंट पर रुकने का संकेत दिया गया था लेकिन उन्होंने वाहन छोड़ भागने की कोशिश की हालांकि पुलिस ने थोड़ी दूर पीछा करने के बाद उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन


एसएसपी कपूरथला हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि खेप को छिपाने के लिए नशा तस्करों ने ट्रक के चालक कैबिन की छत में दो विशेष बक्से बना रखे थे। डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान नशा तस्करों ने खुलासा किया कि बलविंदर सिंह ने श्रीनगर की पुरमारा मंडी से हेरोइन की तस्करी ट्रक से की थी और पीटर मसीह ने उससे खेप एकत्र की थी। 

डीजीपी ने कहा कि पुलिस को इस मामले में एक नारको-गैंगस्टर एंगल का पता चला है। पीटर मसीह को कुख्यात गैंगस्टर रजनीश कुमार उर्फ प्रीत फगवाड़ा के भाई गगनदीप की ओर से खेप लेने भेजा गया था। इस बरामदगी से पंजाब पुलिस ने पिछले 12 दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में 400 करोड़ रुपये की 78 किलोग्राम से अधिक हेरोइन को जब्त करने में कामयाबी हासिल की है। 

वहीं एसएसपी ने कपूरथला पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि गैंगस्टर प्रीत फगवाड़ा और पीटर मसीह की दोस्ती कपूरथला जेल में हुई। इस समय प्रीत फिरोजपुर जेल में बंद है। उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर इस मामले को खंगाला जाएगा। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना ढिलवां में केस दर्जकर लिया गया है। दोनों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। ये खेप जालंधर से अमृतसर की तरफ ले जा रहे थे, आगे खेप पाकिस्तान जानी थी या कहीं और इसकी तहकीकात की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें