फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर डीएवी कॉलेज में चोरी: पहले दिन पानी मोटरें और दूसरे दिन चुराया सिलेंडर, पुलिस ने ऐसे दबोचा शातिर

Mon, 01 Dec 2025 11:37 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के जालंधर में डीएवी कॉलेज में लगातार दो दिन चोरी की घटना हुई। पुलिस ने आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सरवन निवासी रत्न नगर, बस्ती बावा खेल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएवी कॉलेज जालंधर में लगातार दो दिन तक हुई चोरी की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। सामने आए दिलचस्प सीसीटीवी फुटेज में चोर बेहद आसानी से कॉलेज की दीवार फांदकर अंदर जाता और चोरी का सामान दीवार पर रखकर बाहर ले जाता दिखाई दे रहा है। पहले दिन आरोपी ने दो पानी की मोटरें चुराई और अगले ही दिन फिर लौटकर गैस सिलेंडर चुरा ले गया। कॉलेज के प्रोफेसर सौरभ राज ने चोरी की शिकायत थाना डिवीजन-1 में दर्ज करवाई और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी। फुटेज देखने के बाद पुलिस ने आरोपी की फोटो निकालकर इलाके में लोगों से पहचान करवाई।

विज्ञापन


एएसआई कुलविंदर सिंह के मुताबिक लोगों ने फोटो देखकर आरोपी की पहचान कर ली। इसके बाद गंदे नाले के पास ट्रैप लगाकर उसे काबू किया गया। आरोपी वहां अक्सर रेकी किया करता था। आरोपी की पहचान सरवन निवासी रत्न नगर, बस्ती बावा खेल के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने 27 नवंबर को स्विमिंग पूल के पास बने कमरे से दो मोटरें चोरी करने और 28 नवंबर को फिर दीवार फांदकर गैस सिलेंडर चोरी करने की बात स्वीकार कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें