गुलाब देवी रोड पर रविवार को नाकेबंदी के दौरान मोटसाइकिल सवार ने होमगार्ड
के जवान को टक्कर मार दी, घायल जवान की सोमवार को मौत हो गई। पुलिस डिवीजन
नंबर दो ने आरोपी अजीत दीनू निवासी कबीर नगर के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का
केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।
शिव विहार के रहने वाले
पूर्ण चंद होमगार्ड के मुलाजिम थे। रविवार को डिवीजन नंबर दो की पुलिस के
साथ उनकी गुलाब देवी रोड पर चेकिंग के लिए ड्यूटी थी। इस दौरान उन्होंने एक
बाइक सवार युवक को बिना हेलमेट के देखकर रुकने का इशारा किया। इस पर
मोटरसाइकिल चालक ने बाइक उन पर चढ़ा दी और टक्कर मारकर फरार हो गया। टक्कर
से पूर्ण चंद जमीन पर गिर गया। उनके सिर पर गहरी चोट आई और सोमवार को उनकी
मौत हो गई। पुलिस ने बाइक सवार अजीत दीनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।