फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कंपनी बताकर ग्रामीणों से ठगे लाखों  

Thu, 27 Oct 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
धोखा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना ममदोट पुलिस ने सीमावर्ती गांव के भोलेभाले ग्रामीणों को बीमा और नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी मारने के छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


राम सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी कैप्टन जगीर सिंह, मास्टर तरसेम सिंह, मास्टर अमरजीत सिंह, मास्टर कृपाल सिंह, डा. कुलदीप सिंह व प्रीतम सिंह ने डाउनफिल ट्रेवल मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाई हुई थी। आरोपी ग्रामीणों को उक्त कंपनी सरकारी बताते थे।

वह ग्रामीणों को कहते थे कि वो नौजवानों को नौकरी देने के अलावा बीमा भी करेंगे और ब्याज में मोटी रकम देंगे। इसी बात के झांसे में आकर लगभग पचास से अधिक ग्रामीणों ने कंपनी के पास पैसे जमा करवाए। 
विज्ञापन


राम सिंह ने बताया कि उसने एक लाख चालीस हजार रुपये जमा करवाए हैं। उक्त आरोपियों ने कई ग्रामीणों को अपने झांसे में फंसा कर लाखों रुपये की ठगी मारी है। पुलिस ने राम सिंह की शिकायत पर पूरे मामले की तफतीश करने के बाद उक्त आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें