फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में मां-बेटी पर हमला: साथ रहने का दबाव बना रहा था आरोपी, घर में घुसकर की मारपीट और छेड़छाड़

Mon, 18 May 2026 11:06 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पीड़िता का करीब डेढ़ साल पहले तलाक हो चुका है और तब से वह अपनी मां के साथ रह रही है। आरोपी लगातार उस पर अपने साथ रहने का दबाव बना रहा था और आने-जाने पर रोक लगाने की कोशिश करता था।
विज्ञापन
पीड़ित महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में एक युवती और उसकी मां के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि आरोपी हरजीत जबरन उनके घर में घुस आया और युवती के साथ मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की कोशिश की। जब उसकी मां बचाव के लिए आगे आईं तो आरोपी ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की। इतना ही नहीं, मदद के लिए फोन करने पर आरोपी ने युवती का मोबाइल भी तोड़ दिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसका करीब डेढ़ साल पहले तलाक हो चुका है और तब से वह अपनी मां के साथ रह रही है। आरोपी लगातार उस पर अपने साथ रहने का दबाव बना रहा था और आने-जाने पर रोक लगाने की कोशिश करता था। विरोध करने पर उसने घर में घुसकर हमला कर दिया। घटना के बाद घायल मां-बेटी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका मेडिकल और एमएलआर किया जा रहा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के परिवार ने भी उनकी मदद करने के बजाय उल्टा उन्हीं पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस शिकायत दर्ज कराई है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें