फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी ने राजा कंदोला समेत तीन का चालान दायर किया

Tue, 21 Jul 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंध्ार
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय नेे मंगलवार को सेशन जज की स्पेशल कोर्ट में कुख्यात ड्रग राजा कंदोला, उसकी पत्नी राजवंत कौर और बेटे वैल्ली सिंह के खिलाफ चालान दायर कर दिया। ईडी की ओर से सहायक डायरेक्टर निरंजन सिंह अपने एडवोकेट की टीम के साथ पेश हुए। उन्होंने अदालत से तीनों तस्करों की प्रॉपर्टी अटैच करने की अनुमति भी मांगी।
विज्ञापन




राजा कंदोला, उसके बेटे वैल्ली सिंह और पत्नी राजवंत के खिलाफ मनी लांड्रिंग एक्ट की धारा के तहत चालान दायर किया गया है। विदेशों में हुई ट्रांजेक्शन संबंधी जांच अधिकारी निरंजन सिंह का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है। राजा कंदोला को अक्तूबर 2012 में जालंधर की देहात पुलिस ने 200 करोड़ की आईस ड्रग समेत काबू किया था। एनआरआई राजा कंदोला के इस तस्करी नेटवर्क में उसका एनआरआई बेटा वैल्ली सिंह, पत्नी राजवंत कौर और प्रेमिका वान्या भी शामिल थी।


ड्रग तस्करी की जांच के दौरान केस में विदेशों में मनी लांड्रिंग के पुख्ता सबूत मिले तो इसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय को भी दे गई। केस की जांच सहायक डायरेक्टर निरंजन सिंह ने शुरू की। राजा कंदोला, उसकी पत्नी राजवंत कौर और बेटे वैल्ली सिंह को शामिल किया गया। ईडी की जांच के दौरान करोड़ों रुपये की मनी हवाला के जरिये विदेशों में भेजने का भी खुलासा हुआ। ईडी ने 2013 में राजा के नेटवर्क को खंगाला तो दिल्ली के करोल बाग, पहाड़गंज, सैनिक फार्म, गुड़गांव, जालंधर, नवांशहर, गढ़शंकर, सुनाम, मोहाली, अबोहर, समराला में करोड़ों रुपये की संपत्ति होने का खुलासा हुआ।
विज्ञापन




राजा कंदोला के यहां सिंथेटिक ड्रग तैयार होती थी, जो आगे रेव पार्टियों के अलावा विदेशों में सप्लाई होती थी। आईस नामक सिंथेटिक ड्रग के कारोबार में राजा कंदोला ने करोड़ों रुपये कमाए थे। इसकी जांच ईडी के अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें