फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: स्कूल गई छात्रा नहीं लौटी घर, 20 घंटे बाद प्लाट में मिला शव, परिजनों का आरोप-जिंदा जलाया

Wed, 13 Dec 2023 11:46 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

रागिनी मंगलवार सुबह 9 बजे स्कूल गई थी। उसके साथ उसकी सहेलियां भी थी। दोपहर में जब उसकी मां घर आई तो वह घर पर नहीं थी। परिवार ने रागिनी की सहेलियों से उसके बारे में पूछा तो पता चला कि स्कूल से वह उनके साथ आई ही नहीं थी।
विज्ञापन
छात्रा की मौत के बाद गमजदा परिवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के अर्जुन नगर के पास एक 18 वर्षीय छात्रा का जला शव खाली प्लाट से बरामद हुआ है। छात्रा पिछले 20 घंटे से लापता थी। मृतका की पहचान रागिनी पुत्री किशोरी लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रागिनी मंगलवार सुबह स्कूल गई थी। परिजन काम पर गए हुए थे। दोपहर 3:30 बजे रागिनी की मां घर पहुंची तो वह घर पर नहीं थी। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। बुधवार सुबह करीब 10 बजे रिश्तेदारों को उसके घर के पास वाले प्लाट में युवती का अधजला हुआ शव मिला। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई है। 
 

यह भी पढ़ें: पंजाब का महाठग: बेरोजगार हरपाल के ऊंचे थे सपने, 60 युवतियों को ठगने वाले को था बस इसका इंतजार

विज्ञापन

सुबह नौ बजे स्कूल गई थी रागिनी
युवती के पिता ने बताया कि बेटी मंगलवार सुबह 9 बजे स्कूल गई थी। उसके साथ उसकी सहेलियां भी थी। दोपहर में जब उसकी मां घर आई तो वह घर पर नहीं थी। उन्होंने रागिनी की सहेलियों से उसके बारे में पूछा तो पता चला कि स्कूल से वह उनके साथ आई ही नहीं थी। रागिनी आदर्श नगर में स्थित एक सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। परिवार ने कहा कि वह चिंता मुक्त थे, क्योंकि 4-5 लड़कियां एक साथ स्कूल जाती थी। 

शाम तक परिजनों ने रागिनी को ढूंढा जब वह नहीं मिली तो देर रात थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद पुलिस ने फोटो लाने को कहा था जिस पर परिवार ने कहा कि वह सुबह लाकर देंगे। सुबह उन्हें बच्ची की लाश मिली। 
विज्ञापन


छात्रा को जिंदा जलाने की बात पूरे एरिया में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद पीड़ितों के घर के बाहर लोगों को जमावड़ा लग गया। जांच स्थल पर पहुंचे एडीसीपी हरिंदर सिंह ने कहा कि थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस हर एंगल से पता लग रही है। मामला फिलहाल हत्या का लग रहा है पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें