फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिअद नेता व मार्केट कमेटी चेयरमैन समेत पांच नामजद

Tue, 31 Jan 2017 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
विज्ञापन
beaten
विज्ञापन
दो दिन पहले घर पर आप का झंडा लगाने की रंजिश में आप कार्यकर्ता जगसीर सिंह, उसके पिता व चाचा के साथ पिटाई के आरोप में पुलिस ने शिअद नेता और मार्केट कमेटी के चेयरमैन जसपाल सिंह मौड़ समेत पांच पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में उपचाराधीन जगसीर सिंह ने पुलिस के पास बयान दर्ज करवाया है कि दो दिन पहले घुद्दा सिंह, राजू सिंह, गग्गु व हैप्पी सिंह ने जसपाल सिंह की शह पर उसके अलावा उसके पिता व चाचा के गंभीर चोटें मारी।

जगसीर सिंह के अनुसार आरोपी शिअद पार्टी से संबंध रखा है और वह उसे अपने घर से आम आदमी पार्टी का झंडा उतारकर शिअद का झंडा लगाने का दबाव बनाए हुए थे। उसके इंकार करने की रंजिश में उन्होंने उनकी पिटाई कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई जसकरण सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें