फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकाबंदी के दौरान कार से मिला असलहा, आरोपी फरार

Tue, 31 Jan 2017 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
बरामद कारतूस
विज्ञापन
पुलिस ने बस अड्डा कुलगढ़ी के पास नाकाबंदी दौरान एक कार से बारह बोर गन और 38 बोर रिवाल्वर समेत 10 कारतूस बरामद किए है। पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स को चकमा देकर आरोपी कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


थाना कुलगढ़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई कुलदीप सिंह ने थाना कुलगढ़ी पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बस अड्डे के पास पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। वहां से गुजर रही इनोवा कार को रोककर तलाशी ली।

कार में से बारह बोर गन व 38 बोर रिवाल्वर समेत 10 कारतूस बरामद हुए। आरोपी के पास दोनों हथियारों के लाइसेंस थे लेकिन डीसी के आदेश मुताबिक असलहा थाने में जमा नहीं करवाया था। आरोपी पुलिस को चकमा देकर कार लेकर फरार हो गया। आरोपी की पहचान सुरेंद्र सिंह पुत्र अजीत सिंह वासी गांव जोड़ा थाना मल्लांवाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें