पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो लोगों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। हंस मुंडा मोड़ पर नाका लगा पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दोनों लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान प्रिंस वासी दयालपुर और वरिंदर कल्याण के रूप में हुई है। इन आरोपियों से तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। इनको अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह मोटरसाइकिल चोरी कर उसको आगे बेच देते थे।