फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो नौजवानों की मौत

Wed, 10 Aug 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजाखाना (फरीदकोट)
विज्ञापन
‌हादसा - फोटो : demo
विज्ञापन
स्थानीय बठिंडा रोड पर बीती मंगलवार रात को सड़क किनारे खड़े एक ट्राले के साथ टक्कर में दो नौजवानों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान प्रताप नगर बठिंडा निवासी कमल शर्मा (20) और पवन शर्मा (20) के रूप में हुई।
विज्ञापन


बठिंडा निवासी सुरेश चंद्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह बेटे कमल शर्मा, पवन शर्मा और नई बस्ती बठिंडा निवासी कमल गुप्ता के साथ आल्टो कार में बठिंडा लौट रहे थे। गांव वाडा भाईका के पास सड़क के बीच एक ट्राला खड़ा था। ट्राले के आसपास किसी तरह की लाइट न होने की वजह से उनकी कार की उसके साथ टक्कर हो गई।

इस हादसे में कमल शमा और पवन शर्मा की मौत हो गई। वहीं कमल गुप्ता को काफी गंभीर चोटें लगी हैं। उसे बठिंडा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में थाना बाजाखाना पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें