फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसाहड़ा कांड : नाबालिग आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई, शैक्षिक प्रमाण पत्र पहुंचे कोर्ट

Wed, 10 Aug 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बिसाहड़ा कांड - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बिसाहड़ा में इकलाख हत्याकांड के तीसरे नाबालिग आरोपी की जमानत याचिका पर फैसला बृहस्पतिवार को होगा। आरोपी को बालिग बताने की याचिका पर बुधवार को अदालत में बहस हुई और इस दौरान कोर्ट के पास आरोपी के हाईस्कूल के शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी पहुंच गए। 
विज्ञापन


इस मामले में अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। नाबालिग आरोपी के अधिवक्ता शीशपाल सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष के वकील ने उसे बालिग बताते हुए अदालत में याचिका डाली है जिससे नाबालिग को जमानत नहीं मिल पाई। 

अदालत ने आरोपी के यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के शैक्षिक प्रमाण पत्र प्रमाणित करने के लिए भेजे थे। यह प्रमाण पत्र भी अदालत में पहुंच गए हैं। प्रमाण पत्र के मुताबिक आरोपी की आयु घटना के दौरान 17 वर्ष कुछ माह थी। 
विज्ञापन


इसके बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया। बता दें कि मामले में कुल 18 आरोपियों के खिलाफ पुलिस अदालत में चार्जशीट पेश कर चुकी है। इनमें से दो नाबालिग आरोपियों को जमानत भी मिल चुकी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें