गांव मिसरी वाला के पास ट्रक और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। घटनास्थल से चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
सुशील कुमार वासी गांव झंजियां जिला फिरोजपुर ने पुलिस को बताया कि उसका भाई मक्खन लाल पुत्र चिमन लाल बाइक पर कहीं जा रहा था जबकि एक ट्रक मोगा से फिरोजपुर की तरफ आ रहा था।
जैसे ही गांव मिसरी वाला के पास पहुंचे बाइक और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में मक्खन लाल की मौत हो गई। चालक घटनास्थल पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। चालाक की पहचान कायम पुत्र कासिम अली वासी बनत जिला सापली (यूपी) के रूप में हुई है।