बार्डर पर किसान से दो किलो हेरोइन बरामद
फाजिल्क। भारत-पाक सीमा की बीपीओपी जीजी-2 पोस्ट के निकट किसान से बीएसएफ जवानों ने एक किलो 900 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ आरोपी किसान को सिदर थाना पुलिस ने हवाले कर दिया है। पुलिस ने किसान व उसके एक साथी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीएसएफ की 96वीं बटालियन के कमांडेंट सुरिंद्र सिंह ने बताया कि गांव दोना नानका निवासी साधू सिंह की जमीन फेंसिंग लाइन के पास है। 24 जनवरी की दोपहर एक बजे वह अपनी जमीन में काम करने के लिए आया था।वहां सिपाही कुलदीप सिंह व सिपाही शंकर लाल वहां ड्यूटी कर रहे थे। शक होने पर उन्होंने साधू सिंह की तलाशी ली। इस पर पालीथिन के दो पैकेट में 1 किलो 900 ग्राम हेरोइन मिली। साधू सिंह को सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया और उसके साथी परमजीत सिंह के विरुद्ध भी शिकायत की है। सदर थाना प्रभारी इकाबल खान ने बताया कि उन्होंने कमांडेंट सुरिंद्र कुमार के बयानं पर साधू सिंह व परमजीत सिंह के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।