फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लेन देन के चक्कर में पुराने नौकर ने की थी मछली विक्रेता की हत्या-

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकर ने की थी मछली विक्रेता की हत्या, काबू
विज्ञापन

बेटे के बीमार होने पर मछली विक्रेता ने नहीं दिए थे पैसे
बेटे की हो गई थी मौत तो गुस्साए नौकर ने कर दी थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। रेलवे स्टेशन के बाहर मछली बेचने वाले राजिंदर प्रसाद उर्फ बाबा मछली वाला (55) को उसके पुराने नौकर ने ही मौत के घाट उतारा था। थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी नौकर मोहल्ला पीरुबंदा निवासी बुटेली राम को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रुप से बिहार के जिला दरबंगा स्थित गांव दुगली धाम का रहने वाला है।
विज्ञापन

एडीसीपी वन गुरप्रीत सिंह सिकंद ने बताया कि आरोपी बुटेली राम पहले बाबा मछली वाले के पास ही काम करता था। उसका बाबा के साथ कुछ पैसे का लेन देन था। बुटेली राम ने पैसे मांगे। बाबा ने उसे पैसे नहीं दिए थे। लोहड़ी वाले दिन बुटेली राम का बेटा बीमार हो गया। वह बाबा के पास पहुंचा और कहा उसे बेटे की इलाज के लिए पैसे चाहिए। बाबा मछली वाले ने पैसे नहीं दिए। इलाज न होने पर बुटेली राम के बेटे की मौत हो गई। इस पर बुटेली राम बाबा से रंजिश रखने लगा। उसने बाबा को मौत के घाट उतारने का प्लान बना लिया था। वह मौके की तलाश में था। 21 जनवरी की रात को बारिश हो रही थी। इस पर बाबा ने दुकान जल्द बंद कर दी थी और पास ही फुटपाथ पर सो गया था। इसी दौरान बुटेली ने मौका देख कर तेजधार हथियार से हमलाकर उफसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद बुटेली राम ने उसके शव पर कपड़ा डाला और फरार हो गया। अगले दिन तक किसी को कुछ पता नहीं चला। जब पुलिस ने इस मामले में जांच की तो सारा मामला सामने खुल कर आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार अदालत में पेश किया। वहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें