फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने महिला से की दस लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से दस लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज, फरार
फिरोजपुर। थाना कैंट पुलिस ने 48 साल की महिला से दस लाख की ठगी करने के आरोप में फरीदकोट के एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन

दविंदर कौर पत्नी हरजिंदर सिंह वासी 156 संत लाल रोड कैंट फिरोजपुर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी मनिंदर पाल सिंह वासी बाबा फरीद स्कूल रोड बैक साइड बरजिंदरा कालेज गली नंबर-09 गुरु राम दास फिजियोथेरेपी सेंटर फरीदकोट ने किसी कामकाज के सिलसिले में दस लाख रुपये दविंदर कौर से उधार लिए थे। इसके बदले में मनिंदर ने दविंदर कौर को दस लाख रुपये का चेक दिया था। निश्चित किए गए समय पर जब दविंदर कौर ने बैंक में चेक लगाया तो बाउंस हो गया। उसके बाद भी मनिंदर से पैसों की मांग की गई लेकिन उसने पैसे नहीं दिए। दविंदर कौर ने पुलिस को शिकायत की। उसके बाद एएसआई बलदेव राज ने मामले की जांच-पड़ताल की। तफ्तीश में मनिंदर के आरोपी पाए जाने पर उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें