फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ने अशर्ीलता व दूसरे ने पिटाई की दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ने अश्लीलता व दूसरे ने पिटाई की दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

चित्रकूट। शहर के शत्रुघनपुरी मोहल्ले में दो पक्षों के बीच पटाखा फोड़ने विवाद मामले में नया मोड़ आ गया है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर महिलाओं के साथ अश्लीलता व पिटाई की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष ने एक दर्जन से अधिक लोगों पर घर घुसकर मारपीट व गालीगलौज की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

दिवाली के दिन पटाखा छुड़ाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। जिसमें पुलिस ने दोनों पक्ष के तीन लोगाें को पकड़कर शांतिभंग में कार्यवाही कर दी थी। अब दो दिन बाद यह मामला अधिक गहरा गया है। एक पक्ष की युवती ने आरोप लगाया कि तीन युवक उसके घर घुसे और गाली गलौज कर परिजनों की पिटाई करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ व अन्य महिलाओं के साथ अश्लीलता की गई। उधर दूसरे पक्ष की युवती ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है कि लगभग 15 लोग उसके घर घुसे और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि एक पक्ष से छेड़खानी व दूसरे पक्ष से मारपीट व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें