जालंधर में आरोपी से मिली हेरोइन और ड्रग मनी।
- फोटो : संवाद
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी मामले का भंडाफोड़ करते हुए एक तस्कर को नशे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3.5 किलो हेरोइन और दो लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की गई है। आरोपी की पहचान जालंधर के खांबड़ा निवासी मंजीत सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है, ताकि उसके पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। पुलिश को शक है कि इस नेटवर्क के साथ और भी लोग जुड़े हो सकते हैं। इसलिए आरोपी के आगे और पीछे के लिंक को भी खंगाला जा रहा है।
फिरोजपुर में सात किलो हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार
पंजाब से सरहदी जिले फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) इंटेलिजेंस विंग की खुफिया सूचना के आदार पर कार्रवाई करते हुए नशे की बड़ी खेप के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ जवानों ने हजारा मोड़, बस स्टैंड के पास नाका लगाया था। नाका के दौरान बाइक सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। आरोपी ने रुकने के बजाय वहां से भागने की कोशिश की। बीएसएफ जवानों ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 14 पैकेट हेरोइन (लगभग 7 किलो) बरामद हुई। बीएसएफ ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।