फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव महालम में डीजे संचालक युवक की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे संचालक युवक की संदिग्ध मौत
विज्ञापन

फाजिल्का। जिले के गांव चक्क सुखेरा बुलाकी वाला में सोमवार सुबह एक घर के बाहर डीजे संचालक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

मृतक युवक के दादा सोहन सिंह ने बताया कि उनका 18 वर्षीय पोता जनक सिंह विवाह समारोह में डीजे लगाने का काम करता था। रविवार को भी वह गांव महालम में एक घर में डीजे लगाने के लिए गया था। सोमवार सुबह जनक सिंह का शव घर के पास पड़ा मिला। जनक के मुंह से झाग निकल रहा था। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। परिजनों ने कहा कि उन्हें शक है कि किसी ने जनक सिंह को नशा या जहर खिलाया है। सदर थाना जलालाबाद पुलिस के एएसआई जज सिंह ने कहा कि मृतक जनक सिंह के दादा के बयान पर कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें