फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी के मुलाजिम से लूट मामले में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी मुलाजिम से लूट मामले में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों से 10 लाख से अधिक की राशि बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
पुलिस ने बीते दिनों नई दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर कंपनी के मुलाजिम से लूटपाट करने वाले तीन और युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 10 लाख 10 हजार की राशि बरामद की गई है। इस लूट का तानाबाना केएफसी के मुलाजिम ने बुना था, क्योंकि कंपनी का कर्मचारी रोजाना केएफसी पर पैसे की कलेक्शन के लिए आता था।
विज्ञापन

एसीपी सतिंदर चड्डा ने पत्रकारवार्ता में बताया कि आरोपियों की पहचान यशपाल उर्फ यश निवासी नांगल करार खां, दीपक पाल उर्फ दीपा गांव करार खां व जसवीर सिंह उर्फ जस्सी निवासी हिमाचल प्रदेश के तौर पर हुई है। इसके चौथे साथी सागर को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। एसीपी ने बताया कि आरोपियों के पास से 315 बोर का देसी कट्टा, कारतूस, बाइक व लूटी गई नकदी बरामद की गई है। आरोपी यश केएफसी में ही काम करता था। वहां पर रोजाना कैश कलेक्शन कंपनी का कर्मचारी करणदीप सिंह आता था, जो कई शोरूम से कलेशन करता था। यश रोजाना कर्णदीप को देखता था कि उसके पास काफी पैसा होता है, उसने करणदीप के साथ लूट की योजना बनाई। इसमें सागर के अलावा दीपक, जसवीर जस्सी व तीन अन्य को शामिल कर लिया। 22 जून को करणदीप जब पैसा लेकर निकला तो रास्ते में छह युवकों ने उसको घेर लिया और पिस्तौल के बल पर पैसों से भरा बैग छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें