फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करी के आरोप में मां बेटा नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब तस्करी के आरोप में मां बेटा नामजद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना समालसर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव रोडे में स्थित एक घर में रेड कर 228 बोतल अवैध शराब बरामद की है। मामले की प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में मां बेटे के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई गुरनायब सिंह का कहना है कि बुधवार के दिन पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव रोडे में स्थित एक घर में दबिश कर दी। इस दौरान घर की तलाशी लेने पर पुलिस ने शराब बरामद की। जांच अधिकारी के अनुसार शराब तस्करी आकाशदीप शर्मा और उसकी माता किरन रानी करते थे। पुलिस ने दोनों मां बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर वीरवार के दिन उन्हें अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी कर दिए। वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी आकाशदीप शर्मा की आयु करीब 17 वर्ष है। नाबालिग होने के कारण उसे लुधियाना में किशोर सुधार गृह में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें