दहेज की मांग करने वाले 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
गुरदासपुर। थाना तिब्बड़ की पुलिस ने दहेज में गाड़ी की रकम लेने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला वुमन सेल की ओर से जांच के उपरांत दर्ज किया गया है। आरोपी अभी फरार है।
जांच अधिकारी कुलदीप कौर पुत्री बलजीत सिंह निवासी कोठे की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। वुमन सेल ने जांच के बाद केस दर्ज किया है।। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी शादी 30 जनवरी 2015 को अजय कुमार पुत्र बूटा राम निवासी फैजपुरा मोहल्ला बटाला के साथ हुई थी। शादी के बाद उसका पति, उसकी बहन पूनम कुमारी पुत्री बूटा राम और फूफा सुसर रमेश कुमार पुत्र ज्ञान सिंह निवासी थानेवाल शिकायतकर्ता से दहेज में गाड़ी की रकम की मांग करते थे। दहेज नहीं लाने पर उसे परेशान किया जा रहा था। करीब एक साल बाद ही उसे घर से ही निकाल दिया। इस संबंधी तीनों के खिलाफ दहेज में पैसों की मांग करने संबंधी मामला दर्ज कर लिया गया है।