फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा ने दो भांजों पर फेंका तेजाब, जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मामा ने दो भांजों पर तेजाब फेंका
विज्ञापन

दोनों को फरीदकोट अस्पताल में कराया गया दाखिल
नानी के मकान में रह रहे थे पीड़ित, वहां से निकालना चाहता था आरोपी
पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। पुश्तैनी मकान के विवाद एक मामा ने दोनों भांजों पर तेजाब फेंक दिया। घायलों को फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है। भांजे नानी के मकान में रह रहे थे और मामा उन्हें वहां से निकालना चाहता था। थाना सिटी पुलिस ने शनिवार को पीड़ितों के बयान पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

दविंदर सिंह (23) पुत्र बूटा सिंह वासी जीरा गेट फिरोजपुर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मामा अमरजीत सिंह अपने साथियों के साथ उनके घर में घुस गया। अमरजीत के हाथ में तेजाब वाली बोतल थी। जब अमरजीत को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने दविंदर पर तेजाब फेंक दिया। दविंदर को बचाने के लिए भाई जगदीश सिंह आया तो अमरजीत ने उस पर भी तेजाब फेंक दिया। दोनों भाई जख्मी हो गए। आरोपियों ने दविंदर के पारिवारिक सदस्यों को खूब पीटा। जख्मी हालत में दविंदर और जगदीश को सिविल अस्पताल फिरोजपुर लेकर आया गया। डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देख फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। दविंदर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी नानी के मकान में रह रहे थे और मामा उन्हें वहां से निकालना चाहता था। थाना सिटी पुलिस ने दविंदर सिंह के बयान पर आरोपी अमरजीत सिंह, लवप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, सुखविंदर कौर, रोशन लाल, संजू व कमलजीत कौर वासी जरा गेट फिरोजपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें