फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से आई हेरोइन की खेप, एक किलो के साथ तस्कर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक पर लेकर घूम रहा था हेरोइन, पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

पाकिस्तान से लाई गई थी खेप, 6.42 लाख की ड्रग मनी भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। पाकिस्तान से आई हेरोइन की खेप में से एक किलो लेकर बाइक पर घूम रहे तस्कर को जालंधर देहात पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी के पास से 6.42 लाख की ड्रग मनी भी बरामद हुई है। एसएसपी माहल का कहना है कि तस्कर के पास 2.5 किलो हेरोइन आई थी। इसमें से वह डेढ़ किलो बेच चुका था। गिरोह का सरगना जेल में बंद है और दो सदस्य फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
जालंधर देहात के एसएसपी नवजोत सिंह माहल व एसपी बलकार सिंह ने बताया कि थाना लोहियां के अराईवाल इलाके में पुलिस की नाकेबंदी के दौरान बाइक सवार तस्कर मनबीर सिंह वासी तरनतारन को गिरफ्तार किया गया। मौके पर उसके पास से 1 किलो हेरोइन और ड्रग मनी के 6.42 लाख रुपये बरामद हुए। किए गए। आरोपी तरनतारन से लोहियां एरिया मे हैरोईन की सप्लाई देने के लिए आया था।
विज्ञापन

नवजोत माहल ने बताया कि आरोपी मनबीर सिंह से पूछताछ में उसके साथी तस्करों की पहचान सतनाम सिंह उर्फ सत्ता वासी गांव नारली, और जसकरण सिंह वासी वल्टोहा तरनतारन के रूप मे हुई है। पुलिस के मुताबिक सतनाम और जसकरण के खिलाफ पहले ही तस्करी के 6-6 केस दर्ज हैं। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद साफ होगा कि पाकिस्तान के बार्डर क्रास कर हेरोइन कैसे पंजाब आई थी।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि मनबीर सिंह के मामा का बेटा गुरजंट सिंह उर्फ भोलू बार्डर एरिया का तस्कर है। गुरजंट के खिलाफ 17 संगीन केस दर्ज हैं। उसका इस तस्करी नेटवर्क में पूरा हिसाब किताब है। उसको जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें