युवक को पीटा, तीन पर मामला दर्ज
राजपुरा। कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को पीटने से बचाने गए युवक को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस के पास लिखवाये बयान में पुरानी अनाज मंडी निवासी सुरेश कुमार पुत्र बीर सिंह ने बताया कि नौ नवंबर को रात 11.15 बजे कुछ लोग पुराना बस स्टैंड राजपुरा पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे थे। जब उसका भाई पवन कुमार उसे छुड़ाने के लिए गया तो उक्त लोगों ने उसके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। बाद में उक्त आरोपियों राम चंद, सुभाष, गुलशन निवासी शोरगिर बस्ती राजपुरा ने दुकान पर आकर फिर से मारपीट कर जान से मार देने की धमकियां भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।