फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार को भी गांव टिंडी में चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र के ध्यानार्थ.........
विज्ञापन


::::::::::::::::: पाकिस्तानी नाव मिलने का मामला ::::::::::::::::

पुलिस ने शुक्रवार को गांव टिंडी में चलाया तलाशी अभियान
गांव के तीन व्यक्ति फरार, जिनकी पुलिस को है तलाश : एआईजी
स्वतंत्रता दिवस को मद्देनजर रखते हुए पुलिस नाव की कर रही गहन जांच-पड़ताल
-नाव को आते हुए गांव टिंडी के तीन व्यक्तियों ने देखा, जो हैं फरार
अनिल कुमार
फिरोजपुर। पुलिस ने शुक्रवार को सीमांत गांव टिंडीवाला में तलाशी अभियान जारी रखा है। गांव से तीन व्यक्ति फरार हैं। पुलिस उनको तलाश रही है। पुलिस को शक है कि पाकिस्तान से आई नाव में पाक नागरिक भारतीय इलाके में आए हैं। स्वतंत्रता दिवस को मद्देनजर रखते हुए पुलिस गांव के उन तीन लोगों की तलाश में जुटी है जो फरार हैं। हैरानी की बात है कि जिस जगह से नाव सतलुज दरिया के माध्यम पाक से भारतीय सीमा में प्रवेश हुई है वहां पर बीएसएफ मोटरबोट से रात के समय पेट्रोलिंग करती है। बीएसएफ को भी पाक नाव की भनक नहीं लगी थी।
विज्ञापन

काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी नरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि उन्हें शक है कि नाव के जरिए पाक से व्यक्ति आए हैं। गांव टिंडी वाला के जिन तीन लोगों ने नाव को देखा था वह लोग गांव से फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश के लिए शुक्रवार को भी गांव गई थी और गांव में तलाशी अभियान चलाया। एआईजी ने बताया कि गांव के उन तीन लोगों के मिलने के बाद ही नाव के बारे में स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के कारण नाव का भारतीय इलाके में आना खतरनाक साबित हो सकता है। इसीलिए पुलिस गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। जिस तरह सतलुज में जलस्तर का बहाव नहीं है, उससे यही लगता है कि नाव खुद भारतीय इलाके में नहीं आ सकती है। नाव से फिंगर प्रिंट भी लिए गए हैं। पुलिस पूरी निगरानी के साथ गांव में जाकर जांच पड़ताल कर रही है। इस मामले में खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें