फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधरः सीआईए स्टाफ देहात ने पकड़ी 1 किलोग्राम हेरोइन, महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Jun 2019 06:32 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ जालंधर देहात की पुलिस टीम ने एक बार फिर नशा तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की। इस बार देहात पुलिस ने 1 किलोग्राम हेरोइन सहित 3 तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अशोक कुमार निवासी केवली रोड खानपुर, थाना नेबमराए नई दिल्ली, जैकलिन पत्नी डेनियल निवासी उत्तम नगर वेस्ट नन्ने पार्क नई दिल्ली और दविंदर कुमार उर्फ गोरव पुत्र गेंदा लाल निवासी तरलोक पुरी थाना मजूर विहार फेज-1 नई दिल्ली के रूप में हुई है।

विज्ञापन


एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल ने बताया सीआईए स्टाफ जालंधर देहात के एसआई निर्मल सिंह ने पुलिस टीम के साथ बोपारये पुली गोराया पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक गाड़ी में आए आरोपी अशोक कुमार, जैकलिन और दविंदर कुमार उर्फ गोरव को रोका गया। तलाशी लेने पर आरोपी अशोक कुमार के बैग से 800 ग्राम हेरोइन तथा जैकलिन के पर्स की तलाशी लेने पर 200 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ थाना गोराया में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के कार को भी जब्त कर लिया है। इसके अलावा थाना गोराया पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए 4 किलो 700 ग्राम गांजा तथा 50 हजार रुपये बरामद किए। आरोपी की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ ज्ञानी निवासी खालसा कालोनी अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें